Posts

चेन्नई-हैदराबाद का मैच आज, लगातार 2 हार के क्रम को तोड़ने पर सुपरकिंग्स की नजर

खेल डेस्क. आईपीएल के 41वें मैच में एमए चिदंबरम स्टेडियम पर चेन्नई सुपरकिंग्स का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पहली बार हैदराबाद ने चेन्नई को छह विकेट से हराया था। धोनी की टीम को पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। उसे हैदराबाद और बेंगलुरु के खिलाफ हार मिली। चेन्नई इस मैच को जीतकर हार के क्रम को तोड़ना चाहेगी। चिदंबरम स्टेडियम पर हैदराबाद से नहीं हारा चेन्नई आईपीएल में दोनों के बीच अब तक 12 मैच हुए हैं। इनमें से चेन्नई 9 और हैदराबाद 3 मैच जीतने में सफल रही है। इस मैदान पर दोनों के बीच दो मैच खेले गए। चेन्नई ने दोनों जीते। इस सीजन में चेन्नई की टीम 10 में से 7 मैच जीत चुकी है। वह 14 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। हैदराबाद की टीम नौ में से 5 मैच जीत चुकी है। चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वह 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। हैदराबाद के ओपनर्स ने 700+ रन जोड़े हैदराबाद के ओपनर डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने इस सीजन में तीन बार शतकीय साझेदारी की। दोनों ने मिलकर अब तक 784 रन की साझेदारी की ह...

जानिए एनेस्थीसिया शरीर में क्या असर डालती है

किसी भी तरह की सर्जरी से पहले डॉक्टर मरीज़ को बेहोशी की दवा देते हैं जिसे अंग्रेज़ी में एनेस्थीसिया कहते हैं. ये दवा लेने के बाद मरीज़ को एहसास ही नहीं होता कि उसके शरीर पर कहां, क्या हुआ. लेकिन कई बार ये दवा कम असर करती है. यानी उनका दिमाग़ सोता नहीं है. सर्जरी के दौरान उन्हें एहसास होता रहता है कि कब, कहां क्या हो रहा है. लेकिन, एनेस्थीसिया के असर की वजह से वो इस हालत में नहीं होते कि अपनी बात कह पाएं. यहां तक कि वो हाथ-पैर भी नहीं हिला-डुला पाते. ऐसे में उन्हें तकलीफ़ का गहरा एहसास होता है. ये तजुर्बा मरीज़ों में ज़िंदगी भर के लिए डर भर देता है. रिसर्च बताती है कि हर 20 में से एक मरीज़ एनेस्थीसिया लेने के बाद भी जागरूक रहता है. लेकिन उसका शरीर हिलने-डुलने की हालत में नहीं होता. अभी तक बिना किसी नुक़सान वाली बेहोश करने की दवा पर रिसर्च की जा रही थी. लेकिन, अब उन हालात को समझने पर भी रिसर्च शुरू हो गई है कि जिनमें मरीज़ पर बेहोशी की दवा का असर नहीं होता. एनेस्थीसिया मेडिकल साइंस में किसी करिश्मे से कम नहीं है. बेहोश करने की बुनियादी दवाओं की खोज प्राचीन यूनान के शोधकर्ताओं...

वनडे रैंकिंग में भारत का डंका; बल्लेबाजों में विराट और गेंदबाजों में बुमराह पहले स्थान पर

दुबई. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और गेंदबाजी में टीम की रीढ़ बन चुके जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी मेन्स वनडे रैंकिंग में पहला स्थान बरकरार रखा है। जहां कोहली 890 अंकों के साथ बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर हैं, वहीं ओपनर रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में कुलदीप यादव (7) और युजवेंद्र चहल (8) टॉप-10 में दो अन्य भारतीय नाम हैं। वनडे रैंकिंग में भारत को दूसरा स्थान भारतीय टीम वनडे रैंकिंग में 120 रेटिंग के सा थ दूसरे स्थान पर है। वहीं, इंग्लैंड 123 अंकों के साथ टॉप पर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5-0 से सीरीज गंवाने वाली पाकिस्तान (97) छठे स्थान पर है। शिखर धवन टॉप-10 से बाहर पिछले काफी समय से फॉर्म की समस्या से जूझ रहे शिखर धवन ताजा रैंकिंग में टॉप-10 से बाहर हो गए। तीन स्थानों के नुकसान के साथ वह 13वीं रैंक पर हैं। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को भी चार स्थान का नुकसान हुआ। उनकी 21वीं रैंक है। टॉप ऑल-राउंडर में कोई भारतीय नहीं दूसरी तरफ ऑल राउंडरों की रैंकिंग में कोई भारतीय खिलाड़ी जगह नहीं बना सका। अफगानिस्तान के राशिद खान इसमें पहले नंबर पर हैं। वहीं...

एपल की 3% कैशबैक वाली पेमेंट-कार्ड सेवा; न्यूज प्लस, स्ट्रीमिंग और टीवी+ भी लॉन्च

गैजेट डेस्क. कैलिफोर्निया स्थित स्टीव जॉब्स थिएटर में एपल के शो टाइम इवेंट में सोमवार देर रात कंपनी ने पेमेंट के लिए एपल पे, एपल कार्ड, एपल टीवी, वीडियो स्ट्रीमिंग और खबरों के लिए एक नई सेवा 'न्यूज प्लस' लॉन्च की। सीईओ टिम कुक ने कहा कि हम अपने प्रॉडक्ट के जरिए वर्ल्ड क्लास सेवाएं दे रहे हैं और अब सर्विसेज भी उसी स्तर की होंगी। उन्होंने कहा कि एपल का न्यूज ऐप दुनिया में नंबर वन है और अब इसमें न्यूज प्लस की खूबियां भी जुड़ रही हैं जिसमें दुनियाभर की 300 सर्वश्रेष्ठ मैगजीन का कंटेंट भी मिलेगा। कंपनी का नई एपल पे सेवा और एपल कार्ड के जरिए 2019 में करीब 10 अरब ट्रांजेक्शन का लक्ष्य है। आईफोन से एपल पे के जरिए पेमेंट करने पर डेली 2% कैशबैक और एपल कार्ड से खरीदारी पर 3% कैशबैक मिलेगा। एपल ने बिना नंबर वाला क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया है जिस पर 1% कैशबैक मिलेगा। शुरुआत में ये सेवाएं सिर्फ अमेरिका में मिलेंगी। बाद में लंदन, मॉस्को , टोक्यो, शिकागो जैसे तमाम बड़े शहरों में आईफोन से एक्सेस की जा सकेंगी।   सीईओ कुक ने कहा कि एपल पे की शुरुआत अमेरिका के पोर्टलैंड शहर से हो रही है। बाद...

सच हुआ दलाई लामा का डर, तो नेहरू युग से भी बुरा हो सकता है भारत-चीन संबंध

तिब्बत में बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने कहा है कि उनके देहांत के बाद भारत में उनका अवतार हो सकता है, जहां उन्होंने अपने निर्वासन के 60 साल गुजारे हैं. दलाई लामा ने यह आशंका भी जताई है कि उनके मरणोपरांत दो दलाई लामा हो सकते हैं, जिनमें से एक स्वतंत्र देश (भारत) से होगा जबकि दूसरा चीन द्वारा चुना गया होगा. दलाई लामा ने चेतावनी दी है कि चीन द्वारा नामित किसी अन्य उत्तराधिकारी का सम्मान नहीं किया जाएगा. वहीं जानकारों का मानना है कि चीन की तरफ से अगला दलाई लामा घोषित होने की वजह से भारत के लिए बड़ी असहज स्थिति पैदा हो सकती है जो नेहरू युग से भी बुरी हो सकती है. चीन ने दलाई लामा के इस ऐलान कि चीन की ओर से नामित शख्स का सम्मान नहीं होगा, को खारिज करते हुए कहा है कि पुनर्अवतार की तिब्बती बौद्ध धर्म में सदियों पुरानी रीति है. इसका एक निश्चित अनुष्ठान और परंपरा है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग का कहना है कि हम तिब्बती बौद्ध धर्म के इन तरीके का सम्मान और संरक्षण करते हैं. सैकड़ों साल से पुन: अवतार की परंपरा है. 14वें दलाई की मान्यता भी धार्मिक रीति-रिवाज से हुई थी और...

ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर्स पवेलियन लौटे, मैक्सवेल-मार्श क्रीज पर; स्कोरकार्ड देखें

खेल डेस्क. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैच की सीरीज का तीसरा वनडे रांची के झारखंड स्टेट्स क्रिकेट एसोसिएशन अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट चुके हैं। ग्लेन मैक्सवेल और शॉन मार्श क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 193 और दूसरा 239 रन पर गिरा था। उस्मान ख्वाजा ने अपने 24वें वनडे में करियर का पहला शतक लगयाा। उन्होंने 56 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। अगले 50 रन बनाने के लिए उन्होंने 51 गेंदें खेलीं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच 93 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। उन्होंने नौ पारियों बाद वनडे में अर्धशतक लगाया। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस मौके पर बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी भी टॉस के दौरान मौजूद रहीं। नौ महीने बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने 100+ रन जोड़े ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स ने जून 2018 के बाद पहली बार शुरुआती विकेट के लिए 100 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की। इससे पहले फिंच...

अमेरिका ने 1972 में जहां बम गिराया था, वहीं पर मिल रहे ट्रम्प-किम

हनोई. उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच बुधवार को दूसरी बार हनोई में बातचीत होगी। इसी शहर पर अमेरिका ने 18 दिसंबर 1972 में दो बॉम्बर्स से बम गिराए थे। वहीं, मुलाकात से पहले ट्रम्प ने किम को अपना दोस्त बताते हुए कहा कि उत्तर कोरिया के पास महान बनने का मौका है। ऐसा इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। किम मंगलवार को ट्रेन से 4 हजार किमी की यात्रा कर वियतनाम पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच पिछले साल 12 जून को सिंगापुर में बातचीत हुई थी। तेजी से हुआ हनोई का विकास ट्रम्प को कामयाब मुलाकात का भरोसा हनोई रवाना होते वक्त ट्रम्प ने ट्वीट कर किम के साथ बातचीत सफल होने की बात कही थी। ट्रम्प ने यह भी कहा कि पूरी तरह से परमाणु हथियार खत्म करने के बाद उत्तर कोरिया तेजी से आर्थिक शक्ति का केंद्र बन जाएगा। मुझे उम्मीद है किम समझदारी भरा फैसला लेंगे। मुझे किसी तरह की जल्दी नहीं है। मैं किसी को टेस्ट करने भी नहीं जा रहा। दोनों नेता साथ में खाना खाना खाएंगे व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने एयरफोर्स वन (अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान) में पत्रकारों को बताया...