Posts

शाहरुख खान की जीरो का पहला गाना: ट्विटर पर लोग बोले- सबसे बेहतरीन

शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म जीरो का पहला सॉन्ग 'मेरे नाम तू' रिलीज हो गया है. गाने में अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है. गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गाने को पसंद करने वाले कुछ लोगों ने ट्विटर पर इसे साल का सबसे बेहतरीन गाना करार दिया है. शाहरुख सॉन्ग में अनुष्का को अपने प्यार से हंसाते नजर आ रहे हैं. गाने में किंग खान रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं. वहीं अनुष्का शर्मा भी बेहद खुश नजर आ रही हैं. इसमें शाहरुख के जबरदस्त डायलॉग सुनने को मिले हैं. इस सॉन्ग को अभय जोधपुरकर ने गाया है. इसके लिरिक्स इरशाद कामिल के हैं. शाहरुख खान ने ट्विटर पर गाना रिलीज होने की जानकारी दी. शाहरुख ट्वीट कर लिखते हैं- क्या बात है बउआ सिंह भाई! ये थोड़ा सा बैड है, थोड़ा सा मैड है, पर अपनी लेडी के लिए एकदम बेस्ट है! जरा इस पर भी नजर डाल लो आफिया (अनुष्का शर्मा) ये इतना बुरा भी नहीं है. गाने में अनुष्का शर्मा व्हीलचेयर पर बैठी हुई नजर आ रही हैं और शाहरुख खान उनके साथ रोमांस करते दिख रहे हैं. वीडियो में शाहरुख ...

वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार खशोगी की हत्या में सऊदी के पूर्व राजनयिक का हाथ: रिपोर्ट

अंकारा. वॉशिंगटन पोस्ट के लापता पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में सऊदी के पूर्व राजनायिक माहेर अब्दुलअजीज मुतरेब की अहम भूमिका थी। अमेरिकी चैनल सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी में जांच अधिकारी रह चुके मुतरेब को साजिश की पूरी जानकारी थी। वे क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के करीबी बताए जाते हैं। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है ये मुमकिन नहीं कि सलमान का करीबी कोई अधिकारी बिना उनकी जानकारी के विदेश के किसी ऑपरेशन में शामिल हो।  2 अक्टूबर से लापता हैं खशोगी तुर्की के सबाह अखबार ने गुरुवार को खशोगी के लापता होने से पहले की सिक्योरिटी कैमरा फुटेज की 4 तस्वीरें छापीं। इनमें इस्तांबुल स्थित सऊदी दूतावास से लेकर सऊदी राजदूत के घर तक की फोटो हैं । फोटोज में खशोगी की हत्या से जु ड़े 15 लोगों और मुतरेब के मूवमेंट्स को दर्शाया गया है। अखबार को यह फोटो तुर्की सुरक्षा विभाग में अपने सूत्रों के जरिए मिलीं। सिक्युरिटी कैमरा की 4 फोटो में क्या? पहली फोटो: 2 अक्टूबर को सुबह 9:55 बजे मुतरेब को सऊदी काउंसलेट पहुंचते देखा जा सकता है। उसी दिन सऊदी से इस्तांब...